पूर्व सासंद प्रत्याशी लक्ष्मी धनगर 190वी सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई।
श्रीमती लक्ष्मी धनगर, समाजसेवी व पूर्व सांसद प्रत्याशी अलीगढ ने अकराबाद ब्लाक के गाँव हिरनपुरा में सावित्रीबाई फुले की 190 वी जयंती मनाई. सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर सभी उपस्थित महिलाओं को माता सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष व त्याग के बारे में बताया. माता सावित्रीबाई फुले का जन्म महाराष्ट्र के सतारा जिले में 03 जनवरी 1831 को हुआ था. उन्होंने अपने पति ज्योतिबा राव फुले के सहयोग से महिलाओं को शिक्षित करने की लड़ाई लड़ी. पूरा देश उन्हें आधुनिक भारत की पहली शिक्षिका के रूप में जानता है. उन्होंने महिलाओं के लिए विद्यालय की स्थापना की व 17 वर्ष की उम्र में प्रधानाचार्य बनीं. उन्होंने सामाजिक कुरीतियों जैसे विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, दलित महिलाओं को शिक्षित बनाने के लिए अद्वितीय कार्य किया । उनके जीवन से बिना भेदभाव व निडर होकर समाज सेवा के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा मिलती है. इस दौरान शशिबाला धनगर, राजवती, गुड्डी देवी, अलका, विनोद देवी, मिथलेश, कृषना, रानी, लक्ष्मी, पूनम, निर्जला, अंजू,, निर्जला, सपना धनगर, सविता इत्यादि उपस्थित थी.
0 Comments
Post a Comment